रामगढ़, फरवरी 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कैथोलिक आश्रम स्कूल की चाहरदीवारी से सटे परती भूमि पर 27 फरवरी को कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने के उद्देश्य से साफ-सफाई कराए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए भुरकुंडा पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई का कार्य रुकवा दिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार संबंधित भूमि खाता नंबर 44, प्लॉट नंबर 5, रकबा 11 एकड़ 25 डिसमिल, स्कूल के नाम से निबंधित है। उक्त जमीन पर स्वामित्व को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। इसी कारण प्रबंधन की ओर से जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। प्रबंधन का आरोप है कि 27 फरवरी को भदानीनगर 80 यूनिट निवासी आकाश कुमार राम लगभग 50 लोगों को एकत्रित कर उक्त परती जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.