मुरादाबाद, फरवरी 18 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मुरादाबाद शाखा में आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई प्रबंध समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सीए सागर अग्रवाल को शाखा का नया चेयरमैन चुना गया। नई कार्यकारिणी में सीए परिमल अग्रवाल को वाइस-चेयरमैन, सीए वली उर रहमान को सचिव, सीए मनमीत कौर खनुजा को कोषाध्यक्ष, सीए निशांत देओल को सीकासा चेयरमैन तथा सीए दिव्यांशु अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित चेयरमैन सीए सागर अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य मुरादाबाद शाखा को प्रोफेशनल उत्कृष्टता, तकनीकी उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में जीएसटी, आयकर, ऑडिट, कंपनी कानून एवं उभरते हुए क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड...