रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), रांची शाखा की ओर से शनिवार को एक निजी अस्पताल के सहयोग से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, सीए विद्यार्थियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, शारीरिक वजन, एसपीओ₂, ईसीजी आदि की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श भी दिया गया। कैंप में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धनंजय कुमार, फिजिशियन डॉ. शंकर, ऑर्थोपेडिशियन डॉ. राकेश अग्रवाल, जनरल सर्जन एवं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अंजना गांधी, डॉ. शेखर स्वरूप, आईसीएआई रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन, सचिव सीए भुवनेश ठाकुर एवं सीए हरेंद्र भारती उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.