मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी,निप्र। कहते हैं कि अगर लगन व मेहनत का जज्बा हो तो सफलता आपके कदम चुमती है। इसे सही साबित किया है जिले के गोपालसाह उच्च विद्यालय की छात्रा दीक्षा राज ने। इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट में वह 468 अंक के साथ जिला टॉपर बनी है। उसकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उसके पिता राजू प्रसाद व माता रजनी देवी के खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बेटी को गले लगा आशीर्वाद दिया व मिठाई खिलायी। दीक्षा के पिता निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। वहीं मां गृहिणी हैं। वह चार बहनों में तीसरे स्थान पर है। पिता राजू प्रसाद के अनुसार दीक्षा शुरू से मेधावी छात्रा रही है। मैट्रिक परीक्षा उसने 91.2 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया। दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गोपालसाह उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ.ललन कुमार, शिक्षकों व अपने मात...