मेरठ, जून 19 -- मेरठ। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को जारी सीए फाइनल के परिणाम में मेरठ टॉप-50 मेरिट में शुमार हो गया। मेरठ के काव्य मित्तल ने राष्ट्रीय स्तर पर 26वीं रैंक लाते हुए उक्त उपलब्धि दिलाई है। मेरठ में ग्रुप-1 में 5.62, ग्रुप-2 में 29.85 एवं संयुक्त ग्रुप में 16.42 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। कुल परिणाम 16.59 फीसदी रहा है। इस परिणाम में मेरठ के 36 मेधावी सीए बनने में सफल रहे हैं। रीजनल काउंसिल मेंबर सीए राजीव गुप्ता एवं मेरठ ब्रांच अध्यक्ष सीए नितिन मलिक के अनुसार के अनुसार सीए फाइनल में देशभर में ग्रुप प्रथम में 54606 विद्यार्थियों ने पेपर दिए और 6555 सफल रहे। ग्रुप दो में 42573 विद्यार्थियों ने पेपर दिए और 8725 पास हुए। संयुक्त ग्रुप में 23776 विद्यार्थियों में से 3345 ने सफलत...