वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) की ओर से जारी सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में बनारस के 11 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। उनमें आस्था उज्जवल 344 अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रहीं। इनके अलावा लावण्य योगेश, मुनि मेहरोत्रा, अमित कुमार पांडेय, ऐश्वर्या जायसवाल, श्रेयश सिन्हा, रिद्धि आदि विद्यार्थियों ने बाजी मारी। ग्रुप-1 में 123 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, उनमें नौ विद्यार्थी सफल रहे। ग्रुप-2 में 71 विद्यार्थियों में नौ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। सीए फाइनल परीक्षा में कुल 275 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। अलग-अलग ग्रुप में कुल 40 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। यह भी पढ़ें- सीए फाइनल में आस्था उज्जवल जिले में अव्वल इनमें से 11 छात्र-छात्राएं दोनों ग्रुप में परीक्षा उत्तीर्ण क...