वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया ने सोमवार को सीए फाइनल 2026 का परिणाम घोषित किया। इसमें वाराणसी से 44 विद्यार्थियों को सफलता मिली और दोनों ग्रुप में चार विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। जिले से कुल 238 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। अभिनव टिबेरवाल ने सर्वाधिक 326 अंक अर्जित किए और तनुश्री अग्रहरी, क्षितिज वर्मा, शोभित पांडेय, सुगंधा अरोड़ा एवं दिशा गुप्ता सीए बने। नवोदित नगर एक्सटेंशन महमूरगंज निवासी शोभित पांडेय शहर के मानिंद चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे स्व. आरपी पांडेय के पौत्र हैं। शाखा अध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष विकास द्विवेदी, सचिव रंजीत कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष नमन कपूर, कार्यकारिणी सदस्य श्रीप्रकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हिं...