भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जनवरी में आयोजित सीए फाइनल की परीक्षा में शहर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। शहर से सांझी कोटरीवाल, अमृता अग्रवाल और मानस शर्मा ने फाइनल की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास करके शहर का नाम रोशन किया है।बूढानाथ निवासी सुभाष कोटरीवाल व सपना कोटरीवाल की बेटी सांझी कोटरीवाल ने सेल्फ स्टडी कर 600 में 373 अंक प्राप्त किए। सांझी ने 10वीं तक की पढ़ाई माउंट असीसी, 12वीं की पढ़ाई सेंट जोसेफ और दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। वहीं अमृता अग्रवाल ने 600 में 341 अंक प्राप्त किए। बूढानाथ रोड निवासी अमृता के पिता राजेश अग्रवाल व मां रिंकू अग्रवाल ने सफलता पर बधाई दी। अमृता ने 12वीं तक की पढ़ाई सेट जोसेफ भागलपुर और सेंट जेवियर्स कोलकाता से बीकॉम किया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.