रांची, मार्च 2 -- रांची, संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), नई दिल्ली की ओर से जनवरी-2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। रांची केंद्र से दोनों ग्रुप में शामिल 83 परीक्षार्थियों में से 9 ने दोनों ग्रुप, 9 ने प्रथम और 1 ने द्वितीय ग्रुप में सफलता हासिल की। प्रथम ग्रुप में 128 में से 28 और द्वितीय ग्रुप में 48 में से 5 अभ्यर्थी सफल रहे। रांची केंद्र से वृंदा शाह टॉपर बनीं। उन्होंने 600 में 364 अंक प्राप्त किए। श्रीष्टि कुमारी 341 अंक के साथ द्वितीय और अंकिता कुमारी 323 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर दोनों ग्रुप में कुल 22,293 परीक्षार्थियों में से 2,446 सफल रहे। प्रथम ग्रुप में 53,652 में से 11,282 और द्वितीय ग्रुप में 38,169 में से 3,726 परीक्षार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.