गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- - इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जारी किया परिणाम गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। सीए फाइनल परीक्षा में जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। पीयूष अग्रवाल ने जिला टॉप करने के साथ ही ऑल इंडिया रैंक 8 प्राप्त की है। इसके अलावा उद्देश्य तेवतिया ने जिल में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही ऑल इंडिया 36 रैंक पाई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की गाजियाबाद शाखा के अध्यक्ष अभय कंसल ने बताया कि सीए फाइनल (नए कोर्स) का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इसमें आईसीएआई गाजियाबाद शाखा के कुल 384 छात्र-छात्राओं ने सीए फाइनल (नए कोर्स) की परीक्षा दी थी। इनमें से प्रथम ग्रुप में 162, द्वितीय ग्रुप में 102 तथा दोनों ग्रुपों में 120 छात्र-छात्राएं सम्मिलित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.