सीए प्रवेश परीक्षा में गुरमीत कौर प्रथम, सुमित दूसरे नंबर पर
मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के शनिवार को जारी सीए प्रवेश परीक्षा के परिणाम में मेरठ से गुरमीत कौर ने सर्वाधिक अंक पाते हुए पहला स्थान हासिल किया है। गुरमीत ने 290 अंक पाते हुए यह सफलता हासिल की। मेरठ में 259 विद्यार्थियों ने सीए प्रवेश परीक्षा दी थी और इनमें से 48 सफल रहे। मेरठ में 18.59 फीसदी छात्र सीए प्रवेश परीक्षा में कामयाब रहे। मेरठ ब्रांच अध्यक्ष सीए नितिन मलिक एवं रीजनल कौंसिल मेम्बर सीए राजीव गुप्ता के अनुसार सीए प्रवेश परीक्षा में देशभर में 46 हजार 798 छात्रों ने परीक्षा दी थी और इसमें 9769 छात्र सफल रहे। सिकासा अध्यक्ष सीए आशीष अनेजा, ब्रांच सह-अध्यक्ष सीए शशांक गुप्ता, सेक्रेटरी सीए विशु शर्मा के अनुसार नासिक की साक्षी जैन ने 371 अंकों से देशभर में टॉपर रही हैं। चंद्रपुर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.