सहारनपुर, मार्च 1 -- नागल। कस्बे के होनहार छात्र आदित्य माहेश्वरी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता हासिल करने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके घर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कस्बा निवासी अशोक महेश्वरी के पुत्र आदित्य माहेश्वरी ने इस वर्ष सीए की परीक्षा दी थी और पहले ही प्रयास में देशभर में चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। परिजनों ने बताया कि आदित्य ने कड़ी मेहनत, नियमित पढ़ाई और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से पूरे कस्बे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.