मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मुरादाबाद शाखा द्वारा शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जनवरी 2026 में आयोजित हुई सीए इंटरमीडिएट एवं सीए फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। परीक्षा पास करके सीए बने आशीष गोयल, आयुष कौशिक, देव पॉपली, खालिद मलिक, संयम खेड़ा को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दिए गए। अध्यक्षता सागर अग्रवाल ने की। दिव्यांशु अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, हिमांशु मेहरा, मनमीत कौर, निशांत देओल, प्रदीप विश्नोई, सजल अग्रवाल आदि ने होनहारों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...