हाथरस, जून 26 -- थरस। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सीए माह 2026 के तहत हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा सामाजिक सेवा कार्यक्रम के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान शिविर 28 जून रविवार को प्रेमरघु हॉस्पिटल आगरा रोड पर सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन के. वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान महादान है। यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्यों, उनके परिवारजनों, कार्यालय स्टाफ, मित्रों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर सहभागी बनने का आह्वान किया। एसोसिएशन के सचिव सीए गीतांश बिंदल ने बताया कि शिविर में सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहेंगी। यह भी पढ़ें- सीए दिवस पर 28 जून को आयोजित होगा प्रेमरघु में रक्तदान शिविर ...