रुद्रपुर, जुलाई 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर रुद्रपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने समाज सेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान रक्तदान शिविर, पौधरोपण, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। रुद्रपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और सीआईसीएएसए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 28 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए मोहित देव ने किया। आयोजन में सचिव सीए अंकित प्रताप सिंह, सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए रोहित नौला, वाइस चेयरमैन सीए बलजीत सिंह सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर के साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निःशुल्क स्वास्थ...