सीए डे और डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ने किया सम्मान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 1 -- गोला गोकर्णनाथ। रोटरी क्लब गोला मुस्कान द्वारा रोटरी के नवीन सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज के सभागार में सीए डे एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकित माहेश्वरी और चिकित्सक डॉ. नूतन मेहरोत्रा और डॉ. आशुतोष गुप्ता को पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज के हरे भरे प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में रोटेरियन मीनाक्षी अग्रवाल, अनुराधा पुरवार, डॉ. नूतन मेहरोत्रा, मनोज अग्रवाल, नीलू भारती, रिशु माहेश्वरी, सचिन रस्तोगी, विवेक वर्मा, राजीव गुप्ता, अंकित माहेश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.