आगरा, फरवरी 26 -- सीए इंस्टीट्यूट के आगरा कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत छात्र सभा सिकासा की सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी का चयन गुरुवार को संजय प्लेस स्थित परिसर में किया गया। उपाध्यक्ष पद पर तनिष्क अग्रवाल, सचिव पद पर प्रियंशी गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर वैभव गोयल, सांस्कृतिक प्रमुख पद पर अभिषेक अग्रवाल, सह सांस्कृतिक प्रमुख पद पर हिमांशी गोयल, सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख ईशिका दुबे, सह सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख नमन वित्यानी एवं देव मित्तल चुने गये। अध्यक्ष अंकित मित्तल ने बताया कि सीए छात्रों का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। यहां सक्रिय 4000 से अधिक छात्रों के लिए विभिन्न स्तर पर शैक्षिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। नई टीम गठन के अवसर पर अध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना, उपाध्यक्ष आयुष गोयल, सचिव सचिन बुबना, गौरव सिंघल, करण पंजवानी, साक्षी जैन रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.