सीए छात्र प्रबुद्ध व्यास राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सीए छात्र प्रबुद्ध व्यास ने कानपुर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। 14 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।प्रबुद्ध व्यास ने शाखा स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद प्रयागराज शाखा, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई का प्रतिनिधित्व किया था। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन मुंबई में किया जाएगा। प्रयागराज शाखा की प्रबंध समिति के सदस्यों सीए शुभम अग्रवाल, सीए अभिनय कोहली, सीए शैंकी कसेरा, सीए अताउर रहमान तथा सीए रोहन केसरवानी ने प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.