कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता रचनात्मकता, रणनीतिक सोच और नवाचार के रंगों से सजा आईसीएआई भवन, लखनपुर देशभर के सीए छात्रों की प्रतिभा का केंद्र बन गया। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) के तत्वावधान में क्षेत्रीय स्तर की स्केचिंग, चेस एवं पिच डेक प्रतियोगिता हुई। 61 शाखाओं के प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। सीए स्टूडेंट नेशनल टैलेंट सर्च-2026 के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सीआईआरसी चेयरमैन सीए अंकुर गोयल और सिकासा चेयरमैन सीए नितिन गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को नई उड़ान देती हैं। स्केचिंग प्रतियोगिता में आगरा के शिवम अग्रवाल ने प्रथम, पटना की सौमिता बिस्वास ने द्वितीय स्थान प्राप...