धनबाद, अक्टूबर 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया धनबाद शाखा ने शुक्रवार को सीए विद्यार्थियों के लिए एआई टूल्स व ऑडिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य वक्ता सीए शिवम अग्रवाल व सीए श्रद्धा अग्रवाल ने एआई की बदलती भूमिका के संबंध में जानकारी दी। सीए शिवम अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में एआई किस प्रकार प्रोफेशनल कार्यों को अधिक प्रभावी, तेज व व्यवस्थित बनाने में सहायता कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से ऑडिट में एआई टूल्स के उपयोग, डेटा के विश्लेषण, ऑडिट प्रक्रियाओं में तकनीक के प्रयोग तथा कार्यक्षमता बढ़ाने के विभिन्न तरीकों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में धनबाद शाखा चेयरमैन सीए मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए निखिल अग्रवाल, अनिकेत कौशिक,...