सीए के छात्रों ने किया मुनीडीह माइंस का औद्योगिक भ्रमण
धनबाद, अप्रैल 26 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) धनबाद शाखा के सीए विद्यार्थियों ने शनिवार को मुनीडीह माइंस का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को लगभग 500 मीटर गहराई तक भूमिगत खदान क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उन्होंने खनन कार्यों की वास्तविक प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा। विद्यार्थियों ने खदान के अंदर लगभग 4 किलोमीटर पैदल चलकर विभिन्न मशीनों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, वेंटिलेशन सिस्टम तथा संचालन प्रक्रियाओं का विस्तार से अवलोकन किया। औद्योगिक भ्रमण सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए वीरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में, तथा सीए प्रफुल्ल व सीए अंकित के सहयोग और नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर आईसीएआई धनबाद शाखा चेयरमैन सीए मुकेश अग्रवाल, सीए पंकज खरकिया सचिव, सीए वीरेंद्र शर्मा (सीआईसीएएसए चेयरमैन), सीए पंकज सिंह (वाइस चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.