वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई ) नई दिल्ली की ओर से सीए फाउंडेशन एवं सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। सीए इंटरमीडिएट में नमन जालान और सीए फाउंडेशन में आदर्श गुप्ता ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में वाराणसी के 762 में से 109 छात्रों ने सफलता हासिल की। वाराणसी से नमन जालान ने 445 अंक से जिले में प्रथम तथा ऑल इंडिया स्तर पर 27वां स्थान हासिल किया। कृष्ण अग्रवाल ने 403 अंक से द्वितीय तथा आदित्य राज मिश्रा ने 399 अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आर्यन अग्रवाल ने भी दोनों ग्रुप में सफलता हासिल की।घोषित सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम में वाराणसी से कुल 902 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 153 छात्रों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.