नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जनवरी 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अखिल भारतीय स्तर पर करनाल की दीक्षा गोयल ने 486 अंक (81.00 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल की। पाओंटा साहिब के अनिरुद्ध गर्ग ने 452 अंक (75.33 प्रतिशत) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया गया। इसमें दिल्ली ऋषभ जैन और सोनीपत के ध्रुव डेम्बला रहे, जिन्होंने 451-451 अंक (75.17 प्रतिशत) अर्जित किए। इस परीक्षा में देश और विदेश के 576 परीक्षा केंद्रों पर कुल 69,591 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परिणाम के साथ ही ग्रुपवार सफलता प्रतिशत और अखिल भारतीय स्तर पर टॉप तीन रैंकधारियों की सूची भी जारी की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार ग...