सीए एसोसिएशन ने मनाया सीए डे, हुए इनडोर गेम्स
मथुरा, जून 27 -- सीए डे एक्टिविटी 2026 के अंतर्गत सीए एसोसिएशन द्वारा अपनी शाखा परिसर में इनडोर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव में सीए सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों और सीनियर सीए मेंबर्स ने विजेताओं और उप विजेताओं को सम्मानित किया। ब्रांच चेयरमैन सीए लोकेश वाष्र्णेय और वाइस चेयरमैन सीए राहुल गर्ग ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता के दौरान कैरम, चेस, लूडो और टेबल टेनिस जैसे खेलों के कड़े मुकाबले देखने को मिले। कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन ब्रांच सेक्रेटरी सीए चंद्रेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण अग्रवाल, सिकासा चेयरमैन सीए धर्मेंद्र गोयल, पूर्व चेयरमैन सीए राहुल चौधरी की देखरेख में हुआ। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.