संभल, मार्च 20 -- वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के पदाधिकारियों की बैठक नगर सचिव रेखा वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित की गई। बैठक के दौरान हयातनगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता के बेटे उत्सुक वार्ष्णेय के सीए उत्तीर्ण करने पर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। समिति की ओर से उत्सुक वार्ष्णेय को प्रशस्ति पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक होती है। इस दौरान नीलिमा वार्ष्णेय, मोना वार्ष्णेय, बबिता वार्ष्णेय, पारुल वार्ष्णेय, प्रिया वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...