रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) इलेवन और एसजीएसटी इलेवन के बीच रविवार शाम 20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन ने एसजीएसटी इलेवन को सात विकेट से हराया। हल्द्वानी शाखा सीआईआरसी आईसीएआई के तत्वावधान में जैन ग्लोबल क्रिकेट अकादमी में मैच खेला गया। मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा ने मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी यादव एवं केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल मौजूद रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजीएसटी इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 149 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से संतोष उनियाल ने 27 गेंदों में 40 रन और अखिलेश द्विवेदी ने 35 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इ...