धनबाद, मार्च 10 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आयोजित सीए फाउंडेशन एवं सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (जनवरी 2026 सत्र) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीए इंटर व सीए फाउंडेशन में धनबाद के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में धनबाद से कुल 251 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 43 ने सफलता प्राप्त की। सीए इंटर में अनिकेत कौशिक को सिटी रैंक वन, प्राची सिंघल को दूसरा स्थान व सुजल कुमार गुप्ता को तीसरा स्थान मिला है।सीए फाउंडेशन में सक्षम प्रथम व प्रभलीन सेकंड टॉपरधनबाद से कुल 282 विद्यार्थियों ने सीए फाउंडेशन की परीक्षा दी। इनमें से 42 को सफलता मिली है। इनमें प्रथम स्थान सक्षम जिंदल, द्वितीय स्थान प्रभलीन कौर व तृतीय स्थान खुशी अग्रवाल को मिला। धनबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.