सीए इंटरमीडिएट में प्रियांशु मौर्य अव्वल
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बुधवार को सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (मई 2026) का परिणाम जारी किया। परीक्षा में बनारस से दोनों ग्रुप में 141 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें पहले ग्रुप में छह एवं दूसरे ग्रुप में दो विद्यार्थी सफल हुए। दोनों ग्रुपों में पांच बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों ग्रुपों में सफलता अर्जित की। प्रियांशु मौर्या 370 अंक पाकर अव्वल रहे। उन्नति जैसवाल ने 314, आकाश चौबे ने 311, हिमानी चौधरी ने 307 अंक हासिल किया। शाखा अध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष विकास द्विवेदी, सचिव रंजीत कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष नमन कपूर, कार्यकारिणी सदस्य श्रीप्रकाश पांडेय, नीरज कुमार सिंह ने सफल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सीए इंटरमीडिएट परीक्षा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.