मेरठ, जून 25 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के बुधवार को जारी सीए इंटरमीडिएट के परिणाम में मेरठ में 13.44 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। मेरठ में कुल 290 विद्यार्थियों ने सीए इंटरमीडिटएट की परीक्षा दी थी, जिसमें से 39 विद्यार्थी सफल रहे। मेरठ में परी जैन ने 434 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है। रीजनल काउंसिल मेंबर सीए राजीव गुप्ता एवं मेरठ ब्रांच के अध्यक्ष सीए नितिन मलिक के अनुसार सीए इण्टरमीडिएट में देशभर में ग्रुप प्रथम में 91 हजार 237 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें से 9350 छात्र-छात्रा सफल रहे। ग्रुप द्वितीय में 64 हजार 381 छात्र-छात्राओं में से 10 हजार 372 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यह भी पढ़ें- ICAI CA Inter Topper: डोंबिवली के शार्दुल बने टॉपर, दूसरे नंबर कोच्चि अभिनव; देखें टॉपर्स लिस्ट संयुक्त ग्रुप मे...