सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में बरेली के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बरेली, जून 25 -- आईसीएआई बरेली ब्रांच के विद्यार्थियों ने मई 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। देशभर में दोनों ग्रुप का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 8.47 प्रतिशत रहा, वहीं ग्रुप-1 में 10.25 प्रतिशत और ग्रुप-2 में 16.11 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए। इस कठिन परीक्षा में बरेली के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- सीए इंटरमीडिएट में परी जैन 434 अंक पाकर अव्वलसफल विद्यार्थी बरेली ब्रांच में रिद्धी अग्रवाल ने प्रथम, राम खंडेलवाल ने द्वितीय और वसुंधरा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर आईसीएआई बरेली ब्रांच के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ब्रांच के चेयरमैन सीए नीरज अग्रवाल ने कहा कि बरेली के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.