हाजीपुर, सितम्बर 24 -- भाजपा नेता सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया को प्रदेश अध्यक्ष ने फिर से अपनी नवगठित टीम में शामिल किया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सारवगी ने पुनः राजा भैया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। प्रदेश कार्यसमिति बनाएं जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी व्याप्त है। इससे पहले भी वो तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष की टीम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठन का काम देख रहे थे। प्रखंड के अफजलपुर गांव निवासी सीए अभिषेक राज पिछले कई सालों से पार्टी में सक्रिय हैं तथा वैशाली लोकसभा के संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पद पर काम करते आ रहे है। पुनः प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाएं जाने पर बिहार सरकार के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, विधायक संजय सिंह,जिलाध्यक्ष अजबलाल साह, जिला प्रवक्ता महेश शाह,जिला उपाध्यक्ष मुखिया प्रतिभा देवी, जिला महामंत्...