चाईबासा, दिसम्बर 1 -- चाईबासा। सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक से अब ब्लड लेने के लिए सिविल सर्जन या अस्पताल उपाधीक्षक से अनुशंसा के बाद ब्लड मिलेगा। यह केवल इस लिए किया गया है कि ब्लड सही व्यक्ति को और समय पर मिल सके। यह जानकारी अस्पताल उपाधिक्षक डॉ. शिव चरण हांसदा ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ब्लड का हिसाब-किताब भी ठीक रहेगा और लोगों को आसानी से ब्लड मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस समय सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध है। अब मरीजों और उसके परिजनों को ब्लड के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। ब्लड आसानी से मिल जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.