मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- गायघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव कक्ष में कार्यरत कर्मी से जानकारी ली। ओपीडी में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सौम्या सिंह को कई निर्देश दिए। एईएस वार्ड में मौजूद कर्मियों से वार्ड के अंदर मौजूद दवा और मशीनों की जानकारी ली। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नवाब गुलाम रब्बानी, स्वास्थ्य प्रबंधक भास्कर शर्मा, डाटा इंट्री आपरेटर मुकेश झा एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...