आरा, फरवरी 27 -- चरपोखरी। एक संवाददाता चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी चरपोखरी का शुक्रवार को भोजपुर सिविल सर्जन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने ओपीडी संचालन, दवा भंडार, वार्डों की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। इस अवसर पर मौजूद सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान ने कथराई गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के शीघ्र निर्माण की मांग की। मुखिया ने बताया कि उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। मौके पर सीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक नवनीत शेखर, सुरेंद्र सिंह, बसंत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.