सीएस ने वन डे वन सीएचसी कार्यक्रम का किया उद्घाटन
साहिबगंज, मई 11 -- राजमहल , प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वन डे वन सीएचसी कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को पूर्वी नारायणपुर के बेंगड़ूब्बी -2 में सिविल सर्जन, साहिबगंज डॉक्टर रामदेव पासवान, प्रभारी बीडीओ मो युसूफ ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। मौके पर सीएस ने संदेश देते हुए कहा की बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए टीका आवश्यक हैं। साथ ही बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान 11, 13 और 15 मई तक प्रखंड के विभिन्न जगह पर चलाया जाएगा। मौके पर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू, बीपीएम अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू ,यूनिसेफ स्कूल संस्था के प्रतिनिधि एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि के साथ-साथ नामित सभी कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.