सीएस ने मरीजों से सुविधाओं की ली जानकारी
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- गायघाट,एक संवाददाता। सीएचसी का सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। ओपीडी निबंधन काउंटर पर खड़े मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। दवा वितरण काउंटर, नियमित टीकाकरण कक्ष, प्रसव कक्ष, एईएस वार्ड तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। इस दौरान हेल्थ मैनेजर भास्कर शर्मा से पंचायतों में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थिति की जानकारी ली। सिविल सर्जन ने कहा कि कई जगहों से स्वास्थ्य उपकेंद्र नियमित रूप से नहीं खुलने की सूचना मिल रही है, जिसकी जांच कराई जाएगी। सीएस ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनजी रब्बानी को सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की नियमित निगरानी और व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.