सीएस ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण
साहिबगंज, मई 30 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने शनिवार की शाम बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसव कक्ष एवं दवा भंडार का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों, बीपीएम तथा स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। फोटो 13, सीएचसी का औचक निरीक्षण करते सीएस।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.