सहरसा, मार्च 7 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सलखुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष तथा इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर ...