भागलपुर, मार्च 12 -- रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज का बुधवार को सीएस डॉ. अशोक प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था को देखा। साथ चल रहे रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, कार्यालय और अभिलेख देखें। जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि बैक लोक समाप्त होनी चाहिए। बेड पर ही जन्म प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...