गिरडीह, मई 3 -- बिरनी। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी द्वारा अस्पताल के कमरे को ही अपना आवास बनाने के मामले में सीएस डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने चिकित्सा प्रभारी को 3 दिन कर अंदर अस्पताल के कमरे का आवास खाली करने एवं सरकारी आवास अलॉट करने का निर्देश दिया था। परंतु चिकित्सा प्रभारी डॉ. शाकिब जमाल ने सीएस के निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए दो सप्ताह बाद भी अस्पताल के कमरे को खाली नहीं किया । यह भी पढ़ें- सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित लिपिक ने एक ही समय में दो जगहों से उठाया वेतनस्थानीय लोगों की शिकायत स्थानीय लोगों ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी अस्पताल परिसर में बने डॉक्टर आवास अपने नाम से इस वजह से अलॉट नहीं करवाते हैं ताकि आम जनता उनसे नहीं मिल सके और वह जब मन करे अस्पताल से गायब हो सकें। लोगों ने बताया कि अक्सर प्र...