सीएस के निरीक्षण में एक्सरे कक्ष बंद मिला
मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- कांटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सरे कक्ष बंद मिला। उन्होंने पैथोलॉजी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा काउंटर, इमरजेंसी, ओपीडी विभाग के साथ दवा उपलब्धता की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्भय कुमार सिंह से जानकारी ली। विधायक अजीत कुमार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर से सटे अतिक्रमण को अविलंब हटाने का निर्देश दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक पुष्कर कुमार, मंजीत कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.