साहिबगंज, अप्रैल 4 -- ​साहिबगंज। शहर के चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन (धर्मशाला) के पास शनिवार की सुबह चाय पे स्वास्थ की चर्चा कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने चाय पर श्रमिकों के बीच स्वास्थ्य पर चर्चा की। कार्यक्रम सुबह छह बजे से 9:00 बजे तक चला। सीएस ने सबसे पहले अपने हाथों से उपस्थित लोगों को चाय बनाकर पिलायी। मौके पर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की अपील की । उन्होंने कहा कि अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण अक्सर स्वास्थ्य जांच और परामर्श से लोग वंचित रह जाते हैं। ​स्वास्थ्य परामर्श चाय की चुस्कियों के बीच अनौपचारिक माहौल में मौैके पर मौजूद श्रमिकों को सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने मौसमी बीमारी, स्वच्छता के महत्व और नियमित जांच के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंन...