सीएस की तबीयत बिगड़ी, पटना होंगे रेफर
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर। सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. सुधीर कुमार की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें आवास से लाकर मॉडल अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किया गया। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ज्ञानेंदु शेखर ने बताया कि न्यूरोलॉजिकल समस्या होने के बाद सीएस को आईसीयू में भर्ती किया गया। उनका इलाज कर रहे डॉ. विभाष ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना में हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- सीएस की तबीयत बिगड़ी, पटना होंगे रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.