सीएस कार्यालय दो पक्षों ने लगाया एक दूसरे पर मारपीट का आरोप
बोकारो, जून 30 -- सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत पवन श्रीवास्तव, ओम कुमार, सोमनाथ सिंह, अमित कुमार, संजीव कुमार अड्डी, कामदेव कुम्भकार और अंबिका प्रसाद चटर्जी ने सिटी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि साजिद हुसैन नामक व्यक्ति एक महिला के साथ कार्यालय पहुंचा और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने की घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.