गुमला, मार्च 9 -- गुमला।सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर खराब हालत में खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग धीरे-धीरे पूरी एंबुलेंस में फैल गई और धू-धू कर जलने लगा।आग की लपटें और उठता धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बालू और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एंबुलेंस पूरी तरह जलकर बेकार हो गई। यह एंबुलेंस काफी समय से कार्यालय परिसर के बाहर खराब हालत में खड़ी थी।आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.