हरदोई, मार्च 17 -- हरदोई। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के भूगोल विषय में सफलता प्राप्त कर सीएसएन महाविद्यालय के दो शोध छात्र-छात्राओं कु. शीतल रस्तोगी और बलदेव सिंह यादव ने महाविद्यालय सहित जनपद का गौरव बढ़ाया है। छात्रा शीतल रस्तोगी भूगोल की विभागाध्यक्ष प्रो पुष्पा रानी गंगवार और छात्र बलदेव सिंह यादव भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ रजनीश कुमार के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। दोनों छात्र-छात्राओं के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.