सीएसी बैजनाथ की एक्स-रे मशीन सुचारू
बागेश्वर, मई 14 -- गरुड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में पिछले कई दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी एक्स-रे मशीन को गुरुवार को ठीक कर फिर से संचालित कर दिया गया। अब अस्पताल में एक्स-रे जांच सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने एक्स-रे मशीन खराब होने का त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल तकनीकी मरम्मत कार्य कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि एक्स-रे मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर कर दोपहर साढ़े 12 बजे से मशीन फिर से क्रियाशील हो गई है। उन्होंने बताया कि मशीन बंद होने के कारण मरीजों को निजी केंद्रों में जांच कराने के लिए अतिरिक्त धनराशि खर्च करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.