शामली, जनवरी 24 -- शामली। शनिवार को सीएचसी शामली पर हाई रिस्क प्रेगनेंसी डे का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 से अधिक उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनका उपचार किया गया। नवनियुक्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. विजेंद्र कुमार द्वारा सभी महिलाओं की विस्तार से जांच की गई। डा. विजेंद्र कुमार ने गर्भावस्था से संबंधित सभी आवश्यक जांचें करते हुए महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी में होने वाली जटिलताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी वह होती है, जिसमें गर्भवती महिला किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होती है, जैसे शुगर, उच्च रक्तचाप, थायराइड, लीवर एवं हृदय रोग, खून की कमी, संक्रमण, एचआई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.