सीएससी मेजा को दिए गए चिकित्सकीय उपकरण
गंगापार, जून 18 -- अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा को आवश्यक चिकित्सा एवं गैर-चिकित्सा उपकरण प्रदान किया गया। जिसमें 10 मल्टी पैरामॉनिटर, एक ईसीजी मशीन, पांच मैनुअल सेक्शन मशीनें, पांच ऑटोमेटिक सक्शन मशीनें, एक ओटी लाइट, एक ओटी टेबल, एक सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट सेट, 10 एम्बू बैग तथा पांच बेबी ट्रे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 5 एयर कंडीशनर, 10 इन्वर्टर, 10 बैटरियां एवं 3 वाटर कूलर जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर मौजूद रहे मेजा ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक मानव संसाधन विवेक चंद ने कहा कि इन उपकरणों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में रोग निदान, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा ऑपरेशन थिएटर की कार्यक्षमता में सुधार होगा। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं प्रसूति सेवाओं को इसका लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.