सीएससी नेटवर्क से दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेंगी नैनीताल बैंक की सेवाएं
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी ,संवाददाता। बैंकिंग सेवाओं को आम नागरिकों के लिए और अधिक सुलभ बनाने तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में नैनीताल बैंक लिमिटेड और सीएससी एसपीवी के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन किया गया। इस साझेदारी के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच को मजबूत किया जाएगा। समझौता ज्ञापन के संबंध में नैनीताल बैंक लिमिटेड और सीएससी एसपीवी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में दोनों संस्थाओं के अधिकारियों ने बैंकिंग सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने, बैंक मित्र सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सीएससी नेटवर्क के माध्यम से वित्तीय सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। नैनीताल बैंक लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक कुलदीप सिंह ने इस साझेदारी के लिए दोनों संस्थाओं को शुभकामनाएं दीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.